स्वच्छ शहर–समृद्ध शहर कार्यक्रम के तहत देहरा में विकास कार्यों की समीक्षा

स्वच्छ शहर–समृद्ध शहर कार्यक्रम के तहत देहरा में विकास कार्यों की समीक्षा

 विधायक कमलेश ठाकुर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न


नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /

स्वच्छ शहर–समृद्ध शहर कार्यक्रम के अंतर्गत नगर परिषद देहरा में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, ठोस कचरा प्रबंधन तथा शहरी विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से आज नगर परिषद सभागार में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विधायक देहरा कमलेश ठाकुर ने की।

शहरी विकास एवं सफाई व्यवस्थाओं की समीक्षा

बैठक में शहर की विभिन्न विकास योजनाओं, सीवरेज व्यवस्था, जल निकासी प्रणाली एवं शहरी सौंदर्यीकरण कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

 विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि देहरा शहर को स्वच्छ, सुसज्जित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जाए।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की प्रगति की समीक्षा भी की गई।

उन्होंने नगर परिषद को निर्देश दिए कि जिन घरों को अभी तक सीवरेज कनेक्शन नहीं मिला है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जाए ताकि सभी शहरी परिवारों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

 नगर परिषद अध्यक्षा ने बैठक में अवगत करवाया कि “स्वच्छ शहर–समृद्ध शहर कार्यक्रम” का दूसरा चरण 15 सितंबर से 14 दिसंबर तक मनाया जाएगा। जिसमें लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा

इस दौरान शहर में व्यापक स्वच्छता, जनजागरूकता, ठोस कचरा प्रबंधन और पर्यावरण सुधार अभियान चलाए जाएंगे। इसके साथ ही यह भी अवगत करवाया गया कि सिटिजन सेवा पोर्टल के माध्यम से कूड़े के बिल ऑनलाइन शुरू कर दिए गए हैं।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि हर वार्ड में समाधान शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि नागरिकों की शिकायतों का समाधान शीघ्र किया जा सके।

उन्होंने कहा कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही देहरा को स्वच्छ और समृद्ध शहर के रूप में विकसित किया जा सकता है।

बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता कुमारी ,उपाध्यक्ष मलकीयत सिंह परमार ,कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा, पार्षद सुनीता शर्मा दीपिका हरबंस लाल और 

सुरेश चंद सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर