मनाली के मिशन अस्पताल में मोतियाबिंद और नेत्र जांच का निःशुल्क शिविर संपन्न

 मनाली के मिशन अस्पताल में मोतियाबिंद और नेत्र जांच का निःशुल्क शिविर संपन्न 

 शिविर में 100 लोगों की जांची आँखें , 13 मोतियाबिंद के आपरेशन हुए 


 मनाली : ओम बौद्ध /

मिशन अस्पताल मनाली में 24 से 26 अक्तूबर तक सीएमसी लुधियाना के सहयोग से आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद और नेत्र जांच शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस तीन दिवसीय शिविर में 100 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की गई। जिनमें से 13 मोतियाबिंद के सफल ऑपरेशन और 10 मरीजों की समान्य आपरेशन किए। यह शिविर आइचर ग्रुप ऑफ फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया, जो मिशन अस्पताल के साथ मिलकर समाज के सभी वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। सीएमसी लुधियाना से नेत्र विशेषज्ञ डा. सैमन राजपाल और उनकी टीम ने अपनी बहुमूल्य सेवाएं प्रदान की।मिशन अस्पताल के प्रभारी डा. फिलिप ने कहा कि इस शल्य चिकित्सा शिविर से लाहुल-स्पीति और किल्लाड जैसे दुर्गम क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ पहुंचा है। मिशन अस्पताल इन क्षेत्रों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। आइचर ग्रुप ऑफ फाउंडेशन की प्रोजेक्ट मैनेजर रीति शर्मा ने कहा कि उनका यह प्रयास भविष्य में भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि वो मिशन अस्पताल के साथ मिलकर समाज के सभी वर्गों, विशेषकर वंचित और दुर्गम क्षेत्रों के लोगों का समुचित ध्यान रखने के लिए संकल्पबद्ध हैं। मिशन अस्पताल मनाली, सीएमसी लुधियाना और आइचर ग्रुप ऑफ फाउंडेशन इस सफल आयोजन के लिए सभी स्वयंसेवकों, चिकित्सा दल और स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है