इस राशि के जातक जोखिम भरा निर्णय न लें व इनको मिलेगी सफलता

इस राशि के जातक जोखिम भरा निर्णय न लें व इनको मिलेगी सफलता 


मेष 

इस राशि के जातकों की मुलाकात पुराने दोस्तों से होगी, जिससे इन्हें खुशी मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है। धन लाभ के योग भी आज बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपके लिए गर्व का विषय रहेगी।

वृष

इस राशि के जातक दुश्मनों से परेशान हो सकते हैं। कानूनी मामलों में भी सावधानी रखने की जरूरत है। रिस्क वाला कोई भी काम न करें। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले उलझ सकते हैं। संतान के भविष्य की चिंता परेशान करेगी। किसी से विवाद न करें।

aries-taurus-gemini-cancer-leo-virgo-libra- scorpio-sagittarius-capricorn-aquarius-Pisces-horoscope

मिथुन 

इस राशि के जातकों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। धार्मिक आयोजनों में शामिल होने का मौका मिलेगा। सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। उधार का पैसा मिलने के योग हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। सेहत ठीक रहेगी


कर्क 

इस राशि के जातक कोई भी जोखिम भरा निर्णय न लें। नौकरी से जुड़े मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में पार्टनरशिप फायदेमंद हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े मसले सुलझ सकते हैं। धार्मिक आयोजनों पर खर्च हो सकता है।


सिंह

इस राशि के बेरोजगारों लोगों को रोजगार मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है, इस यात्रा में धन लाभ भी होगा। ऑफिस में काम का बोझ अधिक रहेगा। पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।


कन्या 

इस राशि के लोग परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। नौकरी-बिजनेस में कोई भी जोखिम उठाने से बचें। बड़ा निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। काम टालने की आदत परेशानी बढ़ा सकती है। किसी से विवाद हो सकता है। धन हानि संभव है।


तुला

इस राशि के लोग वाहन चलाने में सावधानी रखें। जीवनसाथी से किसी बात पर अनबन हो सकती है। सेहत पर मौसम का असर हो सकता है। नौकरी में अधिकारियों की बात मानेंगे तो फायदे में रहेंगे। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। संतान पर नजर रखें।


वृश्चिक

इस राशि के लोग इनकम के दूसरे साधन तलाश कर सकते हैं। बिजनेस को लेकर नई योजना बनाने में सफल रहेंगे। पुराने विवाद भी आज सुलझ सकते हैं। पत्नी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। खान-पान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।


धनु 

इस राशि के लोग कानूनी मामलों से दूर रहें तो बेहतर रहेगा। बिजनेस में लाभ की स्थिति बनेगी। इनकम के सोर्स बढ़ सकते हैं। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। पति-पत्नी में किसी बात पर दूरियां बढ़ सकती हैं। संतान की चिंता रहेगी।


मकर

बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। नौकरीपेशा के लिए दिन ठीक नहीं है, अधिकारी परेशान करेंगे। पैसा उधार देने से बचें। निजी मामले सार्वजनिक होने से सम्मान में कमी आ सकती है।


कुंभ 

इस राशि के लोगों की मुश्किलें पहले से कम होंगी। बिगड़े हुए संबंध फिर से मधुर हो सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। धन लाभ के मौके मिलेंगे। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।


मीन

इस राशि के लोगों की खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। ऑफिस में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। किसी भी एग्रीमेंट पर बिना पढ़े साइन न करें। धन हानि के योग बन रहे हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

युवाओं को रोजगार के हिसाब से प्रशिक्षण मुहैया करवाना प्राथमिकता - उपायुक्त