रायसन बिहाल में एक युवक ने अपने सिर पर पिस्तौल से मारी गोली , मौके पर मौत

 रायसन बिहाल में एक युवक ने अपने सिर पर पिस्तौल से मारी गोली , मौके पर मौत 


मनाली : ओम बौद्ध /

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के ड्राइवर रहे कुल्लू निवासी शांति स्वरूप ने रायसन विहाल में अपने घर में पिस्टल से खुद को गोली मारी, 64 वर्षीय शांति स्वरूप की मौके पर ही मौत हो गई शांति स्वरूप के शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखा गया है, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा, पुलिस मामले की छानवीन कर रही है। शांति स्वरूप 2020 में सचिवालय से सेवा निवृत्त हुए थे उन्होंने सुबह करीब साढ़े नो बजे अपने आप को पिस्टल से सिर में गोली मारी । 64 वर्षीय शांति स्वरूप कुल्लू के रायसन विहाल में रहते थे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सेवानिवृत्ति के बाद वह कुल्लू स्थित अपने नए घर में रह रहे थे। उनकी संदिग्ध हालात में मौत पर सवाल उठ रहे हैं।


उन्होंने खुद को गोली क्यों मारी, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। क्या इसके पीछे मानसिक तनाव है या कुछ और था पुलिस हर पहलु को खंगाल रही है।

मृतक शांति स्वरूप की पत्नी बीना देवी ने बताया कि सुबह जब वह अपने पति को खाना खाने के लिए बुलाने गई तो कमरे में वह लहूलुहान हालात में पड़े हुए थे। ऐसे में बीना देवी ने तुरंत पुलिस और अपने पड़ोसियों को सूचित किया। 

बीना देवी ने बताया कि सुबह उनके पड़ोस में बच्चे पटाखे भी फोड़ रहे थे। ऐसे में उन्हें गोली चलने की आवाज तो आई थी। लेकिन उन्हें लगा कि बच्चे पटाखे फोड़ रहे और यह आवाज पटाखे की है। लेकिन जब वह कमरे में पहुंची तो उन्होंने अपने पति को लहूलुहान हालत में पाया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है