डीएवी पब्लिक स्कूल खरूड़ा में धूमधाम से मनाया गुरुपर्व

डीएवी पब्लिक स्कूल खरूड़ा में धूमधाम से मनाया गुरुपर्व


डीएवी पब्लिक स्कूल खरूड़ा में आज गुरू नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर गुरू पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय कलाकार भाई कमलदीप सिंह और भाई तनप्रीत सिंह चम्बा वाले ने अपने प्रवचनों से सभी को निहाल कर दिया। करीब एक घंटा चले इस कार्यक्रम के दौरान रागी जत्थे ने जहां गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला तो वहीं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी बच्चों को दिलाया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य सुमन कुंद्रा सहित अन्य स्टाफ ने भी भाग लिया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन की ओर से रागी जत्था के कलाकारों को सम्मानित भी किया गया। प्रधानाचार्य सुमन कुंद्रा ने कहा कि स्कूल परिसर में इस वर्ष पहली बार गुरू पर्व का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया है और भविष्य में भी ऐसे आयोजन किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से नन्हे विद्यार्थियों को सभी धर्मों का सम्मान करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में समस्त संगत में गुरू जी के प्रसाद का वितरण भी किया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड