मनाली में फिर लौटी रौनक : प्रदेश सरकार के प्रयासों से सजीव हुई पर्यटन नगरी

 मनाली में फिर लौटी रौनक : प्रदेश सरकार के प्रयासों से सजीव हुई पर्यटन नगरी

सड़क बहाली और त्वरित प्रशासनिक कदमों से पर्यटन व स्थानीय अर्थव्यवस्था में आई नई जान


मनाली, कुल्लू देवभूमि हिमाचल की पर्यटन नगरी मनाली एक बार फिर मुस्कुरा उठी है।

भारी वर्षा और भूस्खलन से ठहर चुकी रफ्तार अब तेज हो चली है और इस बदलाव के केंद्र में हैं प्रदेश सरकार के त्वरित निर्णय और कुशल नेतृत्व।

       मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दिशा-निर्देशों पर जिला प्रशासन व लोक निर्माण विभाग ने युद्धस्तर पर सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की बहाली के कार्य शुरू किए। जिससे राष्ट्रीय राजमार्गों से लेकर आंतरिक सड़कों तक सफर फिर आसान हुआ और अब मनाली में पर्यटन गतिविधियाँ फिर से लौटने लगी हैं।

      प्रदेश सरकार की प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर था सड़क संचार बहाल करना।

भूस्खलन और मार्ग क्षति के बाद त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए गए, और परिणामस्वरूप मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग अब पूर्णतः सुचारु हो चुके हैं। राज्य परिवहन विभाग के सहयोग से वॉल्वो बस सेवाएँ पुनः आरंभ की गई हैं, जिससे देशभर से सैलानियों का आगमन लगातार बढ़ रहा है।“मनाली की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर आधारित है। सरकार की इस संवेदनशील सोच का ही परिणाम है कि आज मनाली फिर से जीवन और उत्साह से भर उठा है।

मार्ग खुलते ही घाटी में सैलानियों की चहलकदमी बढ़ने लगी है। सोलंग, अटल टनल, मढ़ी, रोहतांग जैसे प्रसिद्ध स्थल फिर से पर्यटकों से गुलज़ार होने लगे हैं।

    होटल व्यवसायियों के अनुसार, होटल ऑक्यूपेंसी अब बढ़कर 30 प्रतिशत तक पहुँच चुकी है। पर्यटन कारोबारियों, होमस्टे संचालकों, टैक्सी चालकों और दुकानदारों के चेहरों पर लंबे समय बाद मुस्कान लौट आई है।

   होटल संचालक, मनाली धर्मपाल शर्मा ने कहा कि “सरकार की तत्परता और कुशल योजना से मनाली के पर्यटन कारोबार को पुनर्जीवित किया है।” मनाली के माल रोड स्थित व्यवसायी मिथलेश कुमार का कहना है कि सरकार के तुरंत सड़कों की बहाली कार्य से मनाली तक वॉल्वो बस आने से पर्यटकों का आन शुरू हुआ है और उनमें सुरक्षा तथा विश्वास भी पैदा हुआ है।

     मनाली उपमण्डल में पंजीकृत 1009 होटल और 302 होमस्टे हजारों लोगों को रोजगार देते हैं। सड़कों की मरम्मत और पर्यटन की वापसी से अब घाटी की आर्थिक गतिविधियाँ फिर से तेज हो गई हैं।

    सरकार के निर्देश पर पर्यटन विभाग ने सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू कर एडवेंचर स्पोर्ट्स गतिविधियाँ अब पूर्ण रूप से आरंभ हो गई हैं —

पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग और वाटर स्पोर्ट्स फिर से सैलानियों को आकर्षित कर रही हैं।  

   रोहतांग और ऊँचाई वाले क्षेत्रों में पहली बर्फबारी ने सर्दियों की दस्तक दे दी है।

होटल व्यवसायी और स्थानीय समुदाय आगामी सीजन के लिए पूरी तैयारी में जुट चुके हैं।

 “सरकार का उद्देश्य सिर्फ सड़कों की मरम्मत नहीं, बल्कि मनाली के समग्र पर्यटन तंत्र को सशक्त बनाना है।” मनाली का यह पुनरुत्थान सिर्फ बहाली की कहानी नहीं, बल्कि सरकार की दूरदर्शी सोच और जनसहयोग की सफलता का उदाहरण है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है