राजकीय महाविद्यालय लिल्हकोठी में विद्यार्थियों को दी गई यातायात कानूनों की जानकारी

 राजकीय महाविद्यालय लिल्हकोठी में विद्यार्थियों को दी गई यातायात कानूनों की जानकारी


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

राजकीय महाविद्यालय लिल्हकोठी में आज रोड सेफ्टी क्लब व कानूनी विधिक सेवा प्राधिकरण चंबा के संयुक तत्वधान में मोटर व्हीकल अधिनियम एवं सुरक्षित ड्राइविंग विषय पर एक कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीनियर अधिवक्ता उमेश ठाकुर, संजीव शर्मा अधीक्षक क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय जिला चंबा ए. एस.आई. हंस राज तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों और यातायात कानूनों की जानकारी दी।


कार्यवाहक प्राचार्य अनित ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज के संकाय सदस्य डॉ. उपेन्द्र गुप्ता और प्रो. सुरेश कुमार सहित अनेक शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और नियमों का पालन ही दुर्घटनाओं से बचाव का सर्वोत्तम उपाय है।


अंत में प्राचार्य महोदया ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में जिम्मेदारी और सजगता की भावना विकसित करते हैं।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर