596 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

 596 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार 


 नूरपुर : विनय महाजन /

 पुलिस जिला नूरपुर द्धारा नशे के विरुद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत आज नशा माफिया के खिलाफ बड़ी कार्यवाही अमल में लाते हुये पुलिस थाना नूरपुर के तहत लदौड़ी में नाकाबंदी के दौरान गाड़ी न0 HP01-DA-0585 में सवार मुंशी राम पुत्र राम लाल निवासी गांव व डा0 लदौड़ी जिला कांगड़ा व अभिषेक पठानिया पुत्र कुशल सिंह निवासी गलूं ड़ा0 लदौड़ी तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा के कब्जे से 596 ग्रांम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की थी । जिस पर उपरोक्त दोनो आरोपियों के विरुद्ध थाना नूरपुर में अभियोग संख्या 220/25 दिनांक 28.10.25 अधीन धारा 20, 29, एन डी एन्ड पी एस एक्ट मे पंजीकृत करके उपरोक्त दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । दौराने जांच मे यह भी पाया गया है कि गिरफ्तार आरोपी मुंशी राम पुत्र राम लाल उपरोक्त एक कुख्यात तस्कर है l इस पर अन्य भी अभियोग दर्ज है l यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने एक प्रेस विज्ञाप्ति मे देते हुए बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जनसहयोग के माध्यम से जारी रहेगा l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

युवाओं को रोजगार के हिसाब से प्रशिक्षण मुहैया करवाना प्राथमिकता - उपायुक्त