विधायक अनुराधा राणा ने की एलएसएसए एसोसिएशन के फ्रेशर प्रोग्राम में शिरकत

विधायक अनुराधा राणा ने की एलएसएसए एसोसिएशन के फ्रेशर प्रोग्राम में शिरकत


केलांग : ओम बौद्ध /

 विधायक लाहौल-स्पीति सुश्री अनुराधा राणा ने लाहौल स्पीति स्टूडेंट्स एसोसिएशन चंडीगढ़ द्वारा आयोजित फ्रेशर प्रोग्राम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । इस अवसर पर विधायक ने एसोसिएशन के सफल संचालन और समाजसेवा के कार्यों की सराहना की।


उन्होंने जारी विज्ञप्ति में कहा कि एलएसएसए पिछले 51 वर्षों से लाहौल-स्पीति के विद्यार्थियों को एकजुट कर न केवल उनकी सांस्कृतिक पहचान को जीवित रखे हुए है, बल्कि चंडीगढ़ में इलाज या अन्य कारणों से आने वाले क्षेत्रवासियों की भी हर संभव सहायता कर रही है। विधायक ने कहा कि इस नेक कार्य में वे भी हरसंभव सहयोग देंगी।


कार्यक्रम के दौरान विधायक अनुराधा राणा ने एसोसिएशन को ₹1 लाख की राशि देने की घोषणा की और युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं व संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया। 


इस अवसर पर रिटायर्ड डायरेक्टर आरबीआई निर्मल चंद ,ब्लॉक महासचिव तनु , पूर्व युवा कांग्रेस महासचिव अरुण , एसोसिएशन के प्रधान तेंजिन छुकित, सोनम दोरजे, तेंजिन, कुजंग पालमो, सोनम फुनचुक, सलोनी, सोनचूक सहित अनेक युवा साथी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर