रामपुर में गहरी खाई से युवक का शव बरामद, साथी गिरफ्तार — हत्या का मामला दर्ज

 रामपुर में गहरी खाई से युवक का शव बरामद, साथी गिरफ्तार — हत्या का मामला दर्ज


शिमला : गायत्री गर्ग /

शिमला के रामपुर उपमंडल के झाखड़ी थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव तलारा के 36 वर्षीय युवक की लाश गहरी खाई से बरामद हुई। मृतक की पहचान राम लाल पुत्र बुध राम निवासी गांव तलारा, डाकघर शांधार, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है। झाखड़ी पुलिस ने इस मामले में मृतक के साथी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जीवन निवासी गांव तलारा के रूप में हुई है, जो मृतक का ही हमगांव बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार यह घटना 27 अक्टूबर की रात की है जब

राम लाल अपन साथा जावन क साथ अल्टा कार म गाव गणवा में एक शादी समारोह से लौट रहा था। रास्ते में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और वे कार से उतर गए। इसके बाद राम लाल लापता हो गया। जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन सुबह स्थानीय लोगों की मदद से चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान गणवी-जेओरी लिंक रोड पर कानू मोड़ के पास जंगल में गहरी खाई से उसका शव बरामद किया गया।


मामले की सूचना मिलते ही झाखड़ी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और नमूने लिए हैं। पुलिस ने मृतक के भाई हीरा लाल के बयान पर मामला दर्ज किया था।


झाखड़ी थाना प्रभारी ने बुधवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में इस वारदात में किसी हथियार के इस्तेमाल के साक्ष्य नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी जीवन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि वारदात के पीछे के कारणों और घटनाक्रम की पूरी जानकारी पता लग सके।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर