क्षय रोग मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सोलन ज़िला सम्मानित

 क्षय रोग मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सोलन ज़िला सम्मानित


उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि क्षय रोग मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सोलन ज़िला को राज्य स्तरीय प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि यह पुरस्कार प्रदेश स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग की सचिव एम. सुधा देवी द्वारा गत दिवस शिमला में क्षय रोग मुक्त ग्राम पंचायत अभियान पर आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला के दौरान प्रदान किया गया।

उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार क्षय रोगियों की मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी लाने में किए गए उत्कृष्ट प्रयासों को मान्यता प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के समर्पित प्रयासों से सोलन ने क्षय रोग देखभाल और रोकथाम में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है।

उन्होंने कहा कि ज़िला में क्षय रोग के मामलों का शीघ्र पता लगाने, विभेदित क्षय रोग देखभाल मण्डल के दिशा निर्देशों को लागू करने, उपचार के बेहतर पालन, सामुदायिक जागरूकता अभियान और क्षय रोगियों को पोषण संबंधी सहायता सहित केंद्रित हस्तक्षेपों के परिणामस्वरूप पूर्व वर्ष में क्षय रोग मृत्यु दर में गिरावट आई है।

मनमोहन शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए चिकित्सकों की सराहना की और आमजन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर