ऊना में बस का पहिया महिला के ऊपर से गुजरा, मौके पर तोड़ा दम महिला ने

ऊना में बस का पहिया महिला के ऊपर से गुजरा, मौके पर तोड़ा दम महिला ने 


महिला की पहचान राजकुमारी पत्नी चमन लाल निवासी नंगलकलां (हरोली) के रूप में हुई है। ऊना के इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) पर एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ पंजाब रोडवेज की एक बस ने एक महिला को कुचल दिया। पंजाब रोडवेज की बस यात्रियों को उतारने के बाद अगले गंतव्य के लिए निकलने वाली थी। बस चालक ने जैसे ही बस को मोड़ा, वहाँ से गुजर रही एक महिला बस की चपेट में आ गई। बस का पहिया महिला के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसने तुरंत दम तोड़ दिया।

एएसपी संजीव भाटिया ने कहा कि इस संदर्भ में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पंजाब रोडवेज के नंगल स्थित डिपो के इंचार्ज अमनदीप सिंह ने कहा कि उन्हें हादसे की जानकारी मिली है। बस चालक सतनाम सिंह के खिलाफ इस बारे में रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। इस घटना के बाद बस स्टैंड पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर