उपायुक्त ने हिमाचल बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल रहे मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

 उपायुक्त ने हिमाचल बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल रहे मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित


ऊना उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणामों में प्रदेश की टॉप 10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले ऊना जिले के सरकारी स्कूलों के 11 मेधावी छात्रों को मंगलवार को अपने कार्यालय में विशेष रूप से सम्मानित किया। यह सम्मान जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना की सामर्थ्य योजना के तहत प्रदान किया गया।

उपायुक्त ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अम्बोटा की छात्रा पलक, चौथे स्थान पर रहे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पूबोवाल के गगनदीप, पांचवें स्थान पर रहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बढेड़ा राजपूतां की साक्षी, सातवें स्थान पर रहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चौकी मन्यार की शगुन और आठवें स्थान पर रहीं इसी स्कूल की अनन्या को माता चिंतपूर्णी की पवित्र चुनरी,नकद धनराशि व अन्य उपहार देकर सम्मानित किया।

वहीं, उन्होंने 10 वीं परीक्षा में प्रदेश में छठे स्थान पर रहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल देहलां की मनिंदर कौर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल थाना कलां के निपुण शर्मा,

आठवें स्थान पर रहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पूबोवाल की टीना देवी, नवें स्थान पर रहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बढेड़ा राजपूतां की यशिता तथा दसवें स्थान पर रहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जोह की आरुषि और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बढेड़ा राजपूतां की अक्षिता को भी पवित्र चुनरी,नकद धनराशि व अन्य उपहार देकर सम्मानित किया।

डीसी ने कहा कि बच्चों को सम्मानित करने का मकसद विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित एवं प्रेरित करना है जिससे वे आगे भी उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रयास करते रहें।

इस दौरान उपायुक्त जतिन लाल ने सभी मेधावी बच्चों को उनकी उपलब्धियों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई भी दी। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को पूरी लगन, मेहनत और अनुशासन के साथ जीवन में आगे बढ़ने की सलाह दी और कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जो व्यक्ति को सशक्त बनाता है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता देता है। डीसी ने कहा कि छात्र न केवल अपने परिवार और शिक्षकों का नाम रोशन कर रहे हैं, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ा रहे हैं। ऐसे विद्यार्थी भविष्य में राष्ट्र की उन्नति में सक्रिय योगदान देने में अहम भूमिका निभाते हैं।

इसके उपरांत नंगड़ा के युवक मंडल को खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जिला रेड क्रॉस सोसाईटी की ओर से एक किक्रेट किट प्रदान की गई। इस दौरान उपायुक्त ने युवक मंडल के सदस्यों को नशे से दूर रहकर खेलों को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने और दूसरों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करने की बात कहीं ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा खेलों से जुड़कर अपने शरीर को स्वस्थ रख सकें।

इस मौके पर उपायुक्त ने बच्चों को जिला प्रशासन द्वारा संचालित की जा रही सामर्थ्य योजना की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

इस अवसर पर उप निदेशक उच्च शिक्षा अनिल कुमार, जिला रेड क्रॉस के सचिव संजय सांख्यान, युवक मंडल नंगड़ा के प्रधान पलविंदर और सचिव सर्वजीत सहित अन्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश