तीन साल बाद कमाल की वापसी, 4 ओवर , 3 विकेट, बांग्लादेश पर टूट पड़े

नई दिल्ली :  3 साल बाद भारतीय टीम में वापसी की और धमाल की गेंदबाजी कर बांग्लादेश खिलाड़ी पर टूट पड़े। वरुण चक्रवर्ती ने पहले टी20 मैच में 4 ओवर की गेंदबाजी और 31 रन देकर 3 विकेट लिए।


दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को धन्यवाद दिया। वरुण ने कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव को शुक्रिया कहा। तीन लंबे वर्षों के बाद यह निश्चित रूप से मेरे लिए भावनात्मक था। यह पुनर्जन्म जैसा लगता है। मैं बस नीली ड्रेस में अपने आप को देखना चाहता हूं। आईपीएल के बाद मैंने कुछ टूर्नामेंट खेले और उनमें से एक टीएनपीएल था।

टीम में वापस आकर अच्छा लग रहा है। यह पुनर्जन्म जैसा लगता है। मैं बस प्रक्रिया से जुड़ा रहना चाहता हूं। यही मैं आईपीएल में भी कर रहा हूं।'' चक्रवर्ती ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया जो उनकी गेंदों को समझने में विफल रहे। अपना सातवां टी20 मैच खेल रहे इस 33 वर्षीय स्पिनर ने कहा कि वह बस इस पल का आनंद लेना चाहते हैं और बहुत आगे के बारे में नहीं सोच रे।

चक्रवर्ती ने लगभग तीन साल बाद भारतीय टीम में वापसी को 'पुनर्जन्म' और 'भावनात्मक क्षण' करार दिया तथा तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) के पिछले सत्र के दौरान आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करने के लिए दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को धन्यवाद दिया। चक्रवर्ती ने पहले टी20 में 31 रन देकर तीन विकेट चटकाए जिससे भारत ने बांग्लादेश को 127 रन पर ढेर कर दिया और फिर 49 गेंद शेष रहते जीत हासिल की। चक्रवर्ती ने मैच के बाद कहा, ''तीन साल बाद यह मेरे लिए निश्चित रूप से भावनात्मक था।

चक्रवर्ती ने कहा, ''मैं जो सामने है उससे आगे नहीं जाना चाहता और मैं सिर्फ वर्तमान में रहना चाहता हूं इसलिए मैं बहुत ज्यादा सोचना नहीं चाहता। आईपीएल के बाद मैंने कुछ टूर्नामेंट खेले और उनमें से एक टीएनपीएल था। यह एक बहुत अच्छा टूर्नामेंट है और उच्च स्तर का है। वरुण ने कहा कि टीएनपीएल के दौरान भारत के ऑफ स्पिनर अश्विन के साथ काम करना उनके लिए वास्तव में अच्छा रहा।

इससे उनका मनोबल बढ़ा। उन्होंने कहा, यह एक ऐसी जगह (टीएनपीएल) है जहां मैं बहुत काम करता हूं, ऐश (अश्विन) भाई के साथ भी, हमने चैंपियनशिप भी जीती। इससे मुझे आत्मविश्वास मिला। यह इस श्रृंखला के लिए मेरे लिए अच्छी तैयारी थी।'' अपने पहले ओवर में गेंदबाजी करते समय कैच छूटने पर चक्रवर्ती ने कहा कि यह खेल का हिस्सा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है