न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद मिला बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड, सम्मानित होकर हुईं भावुक

नई दिल्ली : महिला टी20 विश्व कप 2024 में शुक्रवार को भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। 161 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 19 ओवर में 102 रन पर सिमट गई। इस मैच में काफी विवाद भी हुए।



वीडियो की शुरुआत में टीम इंडिया के फील्डिंग कोच मुनीश बाली ड्रेसिंग रूम में भारतीय खिलाड़ियों को संबोधित करते दिख रहे हैं। इस दौरान वह उन खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जिन्होंने मैच के दौरान असाधारण फील्डिंग दिखाई। वह सबसे पहले स्मृति मंधाना के कैच की तारीफ करते हैं, फिर वह श्रेयांका पाटिल के कैच की भी तारीफ करते हैं। साथ ही पूजा वस्त्राकर को एक बेहतरीन फील्डर बताते हैं। इसके बाद वह अरुंधति रेड्डी की भी तारीफ करते हैं। आखिर में मुनीश कप्तान हरमनप्रीत कौर को बेस्ट फील्डर का मेडल विजेता खिलाड़ी को पहनाने कहते हैं।

इस हार ने टीम इंडिया के लिए आगे की राह कठिन कर दी है। हालांकि, भारतीय खिलाड़ियों का हौसला नहीं टूटा है और ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ी बेहद प्रेरित नजर आए। बीसीसीआई ने मैच के बाद का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें पुरुष क्रिकेट टीम द्वारा शुरू की गई बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड देने की प्रथा को जारी रखा गया है। हालांकि, जिस खिलाड़ी को सम्मानित किया गया, वह इसे पाकर भावुक हो गईं।

कप्तान हरमनप्रीत ने जेमिमा रॉड्रिग्स को मेडल पहनाया और उन्हें गले से लगा लिया। इस दौरान जेमिमा भावुक दिखीं। फील्डिंग कोच मुनीश ने कहा कि फील्डिंग के दौरान छठे ओवर को छोड़ दिया जाए तो भारतीय टीम ने फील्ड पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हमें वह नतीजा नहीं मिला, जिसकी हमें तलाश थी। उन्होंने कहा कि इसकी परवाह नहीं करनी है और यह टीम आगे के मैचों में बाउंस बैक करेगी। भारतीय टीम का अगला मुकाबला रविवार को पाकिस्तान से है। यह मैच दुबई में ही खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रन से हरा दिया। हरमनप्रीत कौर की टीम इस शिकस्त के साथ ग्रुप ए की अंक तालिका में चौथे पायदान पर पहुंच गई। वहीं, सोफी डिवाइन की टीम जीत के बाद पहले स्थान पर पहुंच गई। दूसरे पायदान पर पाकिस्तान की सेना है, जिन्होंने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ 31 रनों से जीत दर्ज की थी। दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। सोफी डिवाइन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत कीवियों ने 20 ओवर में चार विकेट पर 160 रनों का स्कोर तैयार किया। जवाब में भारतीय टीम 19 ओवर में 10 विकेट पर 102 रन ही बना सकी।

भारत की शुरुआत इस मैच में कुछ खास नहीं हुई। शेफाली वर्मा को कार्सन ने दूसरे ही ओवर में अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ दो रन बना सकीं। कीवी गेंदबाज ने ही स्मृति मंधाना को भी आउट किया। उप-कप्तान सिर्फ 12 रन बना सकीं। इस मुकाबले में भारत का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। हरमनप्रीत 15, जेमिमा 13, ऋचा 12, दीप्ति 13, अरुंधति एक, पूजा आठ, श्रेयंका सात, रेणुका सिंह शून्य और आशा शोभना छह* रन बना सकीं। न्यूजीलैंड के लिए रोजमैरी मायर ने चार, ली ताहुहु ने तीन, एडेन कार्सन ने दो और अमेलिया कर ने एक विकेट चटकाया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को