गैलेक्सी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई शिक्षक कार्यशाला आयोजित
गैलेक्सी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई शिक्षक कार्यशाला आयोजित
नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /
जो राष्ट्र अपनी मिट्टी को नष्ट करता है वह स्वयं को नष्ट कर लेता है वन हमारी धरती के फेफड़े है,जो हवा को शुद्ध करते हैं और लोगों को ताजगी देते हैं।
सीबीएसई उत्कृष्ट केंद्र दिल्ली ने 12 दिसंबर 2025 को नगरोटा सूरियां में स्थित गैलेक्सी पब्लिक स्कूल में पर्यावरण शिक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर एक क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया । इस एक दिवसीय कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में पर्यावरण शिक्षा विषय पढ़ाने और विषय वस्तु तैयार करने हेतु शिक्षा संकाय में सुझाव प्राप्त करना था । इस कार्यशाला में भिन्न-भिन्न स्कूलों के लगभग 60 शिक्षकों ने भाग लिया ।
जी०ए०वी० कांगड़ा की प्रशिक्षिका श्रीमती स्वाति कालरा और वेद धारा ग्लोबल स्कूल धनोट के प्रधानाचार्य मनोज जोशी, संसाधन व्यक्तियों ने सतत विकास के सिद्धांतों को पाठ योजनाओं में शामिल करने और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की आवश्यकता के प्रति शिक्षार्थियों को संवेदनशील बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया । सत्र के पहले भाग में स्वाति कालरा जी ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया । जहां उन्होंने पर्यावरण स्थिरता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण शब्दों का परिचय दिया । इसके बाद प्रतिभागियों को 10 समूह में विभाजित किया गया और उन्हें प्रमुख शब्दावली और केस आधारित विभिन्न बहुविकल्पीय प्रश्नों वाले हैंडआउट दिए गए। अतः प्रतिभागियों को समूहों में आपसी चर्चा के माध्यम से संभावित समाधानों पर चर्चा करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया समूह को पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर व्यक्तियों द्वारा सांझा किए गए चित्र संकेतों पर बोलने के लिए बुलाया गया अंत में स्कूल निदेशक डॉक्टर गुलशन कुमार और प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा ने संसाधन व्यक्तियों का शिक्षकों को पर्यावरण संबंधी जागरूकता पर प्रभावी प्रशिक्षण के लिए धन्यवाद किया ।


कोई टिप्पणी नहीं