लोक निर्माण विभाग की लापरवाही बाल बाल पलटने से बची गाड़ी

लोक निर्माण विभाग की लापरवाही बाल बाल पलटने से बची गाड़ी


नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /

लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से आए दिन किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता मिल सकता है लोक निर्माण विभाग द्वारा रोजगार कार्यायल के सामने रोड साइड बनाए गए चैंबर में अचानक एक गाड़ी का टायर चैंबर में गिर गया। विभाग द्वारा इस चैंबर को बनाए हुए तकरीबन दो महीने से ऊपर का समय हो गया है परंतु अभी तक इस चैंबर को ढकने के लिए कोई भी ढक्कन नहीं लगाया गया जिस वजह से आज एक बॉलरों पिकअप गाड़ी चैंबर में फंस गई और पलटने से बाल बाल बची। अगर इस जगह पर कोई छोटी गाड़ी होती तो पूरी बीच में गिर जाती। वहीं कड़ी मुश्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया पहले भी एक दो बार इस चैंबर में गाड़ियां फंस चुकी हैं और एक बार गाय भी इस चैंबर में गिर चुकी है लोगों ने विभाग से मांग की है कि इस चैंबर को दक्कने का प्रबंध किया जाए जिससे कि कोई बड़ी दुर्घटना न हो।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग