भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से की शिष्टाचार भेंट - Smachar

Header Ads

Breaking News

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से की शिष्टाचार भेंट

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से की शिष्टाचार भेंट


शिमला : गायत्री गर्ग /

 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा ने आज हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल  शिव प्रताप शुक्ल से लोकभवन, शिमला में शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।


मुलाकात के दौरान दोनों गणमान्य व्यक्तियों के बीच प्रदेश से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर सामान्य चर्चा हुई।  नड्डा ने राज्यपाल  शिव प्रताप शुक्ल का कुशलक्षेम जाना और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।


यह भेंट पूरी तरह शिष्टाचार एवं सौजन्य भाव से हुई, जिसमें किसी भी प्रकार का औपचारिक राजनीतिक विमर्श नहीं हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं