राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का दो दिवसीय हिमाचल प्रवास, प्रदेश भाजपा में नई ऊर्जा का संचार करेगा – त्रिलोक कपूर - Smachar

Header Ads

Breaking News

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का दो दिवसीय हिमाचल प्रवास, प्रदेश भाजपा में नई ऊर्जा का संचार करेगा – त्रिलोक कपूर

 राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे.पी. नड्डा  का दो दिवसीय हिमाचल प्रवास, प्रदेश भाजपा में नई ऊर्जा का संचार करेगा – त्रिलोक कपूर


धर्मशाला

भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ प्रवक्ता  त्रिलोक कपूर ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा  के आगामी दो दिवसीय प्रदेश प्रवास को लेकर गहरा उत्साह और आशा व्यक्त की है।  कपूर ने इस प्रवास को हिमाचल प्रदेश भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत और गतिशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

 कपूर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के अभूतपूर्व योगदानों के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता की ओर से हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि उनके प्रयास हिमाचल के विकास की आधारशिला हैं।


 त्रिलोक कपूर ने इस बात पर जोर दिया कि  नड्डा  की दूरदृष्टि और दृढ़ संकल्प के कारण ही हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में राष्ट्रीय मानचित्र पर अग्रिम पंक्ति में खड़ा हुआ है। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल की तथ्यात्मक उपलब्धियों को रेखांकित किया:

  उनके प्रयासों से IGMC शिमला, टांडा और नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेजों में मान्यता मिली थी अब सुपरस्पेशलिटी सेवाओं की स्थापना नड्डा जी के कारण संभव हुई है, जिससे गंभीर रोगों के उपचार के लिए प्रदेशवासियों को अब बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ता।

 

चंबा और नाहन मेडिकल कॉलेजों के साथ-साथ हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज प्रदेश के चार जगह मातृ-शिशु केंद्र (MCH Wing) को मिली केंद्र की सहायता उनकी सोच का परिणाम है, जिसने क्षेत्रीय स्वास्थ्य असमानता को दूर किया है।

 उन्होंने AIIMS, बिलासपुर की स्थापना को हिमाचल के लिए एक वरदान बताया, जो श्री नड्डा जी की हिमाचल के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

आगामी प्रवास – नई ऊर्जा, नया संकल्प

 कपूर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस दो दिवसीय प्रवास के दौरान संगठन और कार्यकर्ता दोनों में नई ऊर्जा का संचार होगा।

 

उनका मार्गदर्शन हिमाचल भाजपा के नए कार्यालय को नई शक्ति और दिशा प्रदान करेगा, जिससे पार्टी राज्य में जनसेवा के कार्यों को और प्रभावी ढंग से कर सकेगी।

 

हमें पूरा विश्वास है कि उनके इस प्रवास के दौरान हिमाचल प्रदेश में चल रही केंद्रीय योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन, और आयुष्मान भारत का आकार और प्रभाव और अधिक बढ़ेगा, जिससे प्रदेश के कोने-कोने तक विकास पहुँचेगा।

 कपूर ने प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के प्रवास को सफल बनाने और उनके मार्गदर्शन से प्रेरणा लेकर प्रदेश की सेवा में और अधिक तत्परता से जुट जाएं।

जारीकर्ता:

त्रिलोक कपूर

वरिष्ठ प्रवक्ता

भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश


कोई टिप्पणी नहीं