अनुराधा राणा ने ग्राम पंचायत जुंडा में सिंचाई एवं पेयजल सुविधा से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना की विधिवत आधारशिला रखी।

 अनुराधा राणा ने ग्राम पंचायत जुंडा में सिंचाई एवं पेयजल सुविधा से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना की विधिवत आधारशिला रखी। 


केलांग : ओम बौद्ध /

लाहौल–स्पीति की माननीय विधायक अनुराधा राणा ने ग्राम पंचायत जुंडा में सिंचाई एवं पेयजल सुविधा से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना की विधिवत आधारशिला रखी। इस अवसर पर विधायक ने उपस्थित ग्रामीणों से जनसंवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

कार्यक्रम के दौरान टोकन स्वरूप 5 परिवारों को पाइपें आवंटित की गईं। इस योजना से कुल 131 परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी और जल संकट से राहत मिलेगी।

जनसंवाद के दौरान विधायक ने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और दूरदराज़ क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

विधायक अनुराधा राणा ने विश्वास दिलाया कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा आम जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर