ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने के कारण 8 दिन से खन्नी वैल्ट में पेयजल आपूर्ति ठप्प

 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने के कारण 8 दिन से खन्नी वैल्ट में पेयजल आपूर्ति ठप्प 



 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर गत 8 दिन से खन्नी वैल्ट के अनेक गांव पेयजल सुविधा से वंचित हैl इसका कारण पेयजल योजना को बिजली न मिलना बताया जाता हैl वास्तव में इस पेयजल योजना की समीप जिस ट्रांसफार्मर के माध्यम से बिजली मुहैया होती है. उसे किसी ट्रैक्टर द्वारा टक्कर मार कर उसके स्ट्रक्चर को तोड़ डाला था l इस कारण ट्रांसफार्मर को भी नुकसान पहुंचा था l बिजली बोर्ड द्वारा इसे ठीक करवाने के लिए ले जाया गया है l खन्नी पंचायत के उप प्रधान अनिल पठानिया के अनुसार चक्की उप नदी के समीप है जहां प्रतिदिन भारी संख्या में वाहन खनन के लिए दिन-रात चले रहते हैंl उन्होंने कहा कि गत 8 दिन से पेयजल ना मिलने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा वह पैसा खर्च कर टैंकरों के द्वारा पानी प्राप्त कर रहे हैंl पठानिया ने यह आरोप भी लगाया कि जल शक्ति विभाग द्वारा इसकी सूचना होने के वाद भी लोगों के लिए विभाग पीने के पानी के लिये टेंक नहीं लगा सका जिससे जनता में बड़ा रोष है l वही इस मामले में हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड नूरपुर डिवीजन के अंतर्गत सुलियाली सब डिवीजन के सहायक अभियंता तनुज मेहरा का कहना है कि इस मामले की रिपोर्ट नूरपुर थाने में पंजीकृत दिन गत दिनों करवा दी गई हैऔर पुलिस मामला छानबीन में है l जहां तक विद्युत सप्लाई की बात है इस समस्या का समाधान शीघ्र ही कर दिया जाएगा नया ट्रांसफर आ गया है l उधर इस मामले मे थाना प्रभारी सुरेंद्र धीमान ने कहा है कि मामला नूरपुर थाने में पंजीकृत है हमने की छानबीन जारी है l


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़