आयुष कार्यालय केलांग में आयुष अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

 आयुष कार्यालय केलांग में आयुष अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित 


केलांग : ओम बौद्ध /

आज आयुष कार्यालय केलांग में आयुष विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ पीओ आईटीडीबी  कल्याणी गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

यह प्रशिक्षण डीडीएमए समन्वयक सुश्री वर्षा ठाकुर, अग्नि निरीक्षक  रतन चंद तथा वरिष्ठ प्लाटून कमांडर जवाहर द्वारा प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन की मूलभूत जानकारी, विभिन्न प्रकार की आपदाओं के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियाँ, बेसिक सर्च एंड रेस्क्यू उपाय, अग्नि सुरक्षा तथा आग से निपटने के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार के अग्निशमन यंत्रों को चलाने एवं उनके सही उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. बनीता शर्मा ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण सभी कर्मचारियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि ये न केवल विभागीय तैयारी को सुदृढ़ करते हैं बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने में भी सहायक होते हैं।

ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले की क्षमता निर्माण तथा आम जनमानस में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर