एसडीएम ने मढ़धार के लोगों को बावड़ियों का पानी रिपोर्ट आने तक न पीने की दी सलाह

 एसडीएम ने मढ़धार के लोगों को बावड़ियों का पानी रिपोर्ट आने तक न पीने की दी सलाह


मंडी  एसडीएम मंडी सदर ओमकांत ठाकुर ने कोट व मढ़धार क्षेत्र की डिब्बा व खनियार बावड़ियों का पानी रिपोर्ट आने तक न पीने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि मंडी सदर उपमंडल के कोट व मढ़धार क्षेत्र में डायरिया के कुछ-एक मामले प्रकाश में आए हैं, जिसके उपरांत क्षेत्र में जल शक्ति विभाग द्वारा डिब्बा व खनियार बावड़ियों से जल के नमूने परीक्षण हेतु लिए गए। उन्होंने बताया कि इन बावड़ियों का पानी प्रयोग न करने की लोगों को पहले भी सलाह दी गई थी। एक बार पुनः लोगों से आग्रह किया कि नमूने की रिपोर्ट आने तक इन कांवड़ियों का जल पीने के लिए प्रयोग न लाएं।

उन्होंने इस संबंध में आज जल शक्ति तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यह मामले प्रथम दृष्टि से क्षेत्र के लोगों द्वारा बावड़ियों का पानी प्रयोग करने पर सामने आए हैं।

एसडीएम ने बताया कि खंड चिकित्सा अधिकारी कटौला से प्राप्त सूचना के अनुसार क्षेत्र में डायरिया के कुल 13 मामले पाए गए थे, जिनमें से 7 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं, जबकि 6 लोग उपचाराधीन है, जिन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही है।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों को इस शरद ऋतु में गर्म कपड़ों को पहनने, बावड़ियों के पानी का प्रयोग न करने तथा लक्षण पाए जाने पर तुरंत अस्पताल में अपने स्वास्थ्य का चैकअप करवाने की सलाह दी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये