पेड़ लगाने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं, हरित क्रांति जनभागीदारी से होगी सफल — जे.पी. नड्डा

 पेड़ लगाने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं, हरित क्रांति जनभागीदारी से होगी सफल — जे.पी. नड्डा

तारा माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां का लिया आशीर्वाद, देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

शोघी में 10 पौधों का रोपण, नड्डा ने स्वयं लगाया चिनार का पौधा


शिमला : गायत्री गर्ग /

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज तारा माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर मां तारा का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने देश एवं प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।


मंदिर दर्शन के उपरांत श्री नड्डा वन विहार ग्राम पंचायत शोघी पहुंचे, जहां पर्यावरण संरक्षण और हरित हिमाचल के संकल्प के तहत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर कुल 10 पौधे लगाए गए। नड्डा ने स्वयं चिनार का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना मानवता और प्रकृति के प्रति सबसे बड़ा योगदान है। वृक्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाना होगा और हर व्यक्ति को पौधारोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्धन को लेकर व्यापक जनजागरण हुआ है तथा इसी दिशा में समाज की सक्रिय भागीदारी से हरित क्रांति का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।


इस कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी