कार चोरी, नकदी और महंगी शराब चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

कार चोरी, नकदी और महंगी शराब चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

 हमीरपुर बाईपास से एक पेठा कारोबारी की चोरी हुई कार की जांच के दौरान सदर पुलिस ने कार चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस ने जम्मू के राजौरी क्षेत्र के रहने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आसिफ महमूद (19), जफर हुसैन (31) और आसिफ खान (24) के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी 5 या 6 जून को जम्मू से हिमाचल आए थे। उन्होंने पालमपुर से एक कार चोरी की और कुल्लू पहुंच गए। 7 जून की रात मंडी के पंडोह में एक शराब के ठेके का शटर तोड़कर नकदी और महंगी शराब चोरी की। इसके बाद 8 जून को हमीरपुर में एक पेठा कारोबारी की कार चोरी कर ली। आरोपियों का तरीका था कि एक चोरी की गाड़ी को छोड़कर दूसरी गाड़ी चोरी कर लेते थे और उसी का इस्तेमाल आगे की वारदातों में करते थे।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने नादौन और कांगड़ा में भी शराब के ठेकों को निशाना बनाया और वहां से नकदी व महंगी शराब चोरी की। जांच के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

6 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिंजग्रा पंचायत बनी 60 दिवसीय नशामुक्ति अभियान की 8वीं कड़ी