चंबा मेडिकल कॉलेज में महिला सफाई कर्मचारी से कथित दुर्व्यवहार एवं यौन उत्पीड़न मामले की निष्पक्ष जांच की मांग
चंबा मेडिकल कॉलेज में महिला सफाई कर्मचारी से कथित दुर्व्यवहार एवं यौन उत्पीड़न मामले की निष्पक्ष जांच की मांग
चंबा : जितेन्द्र खन्ना /
चंबा मेडिकल कॉलेज में महिला सफाई कर्मचारी के साथ कथित तौर पर हुए दुर्व्यवहार एवं यौन शोषण की कड़ी निंदा करती है और इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करती है, यह मामला महिला सुरक्षा से जुड़ा है और विशेष कर कार्य स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का भी है। चंबा मेडिकल कॉलेज में इस तरह की वारदात पहले भी होती रही है ,उन पर क्या कार्रवाई होती रही कोई पता नहीं है । अभी हाल ही में हुए इस घटनाक्रम में जिस तरह से एक सफाई कर्मचारी महिला ने यौन उत्पीड़न व शोषण के आरोप ठेकेदार पर लगाए गए हैं अति गंभीर मामला है और इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन को इस पर निष्पक्ष जांच करते हुए दोषी पाए जाने वाले पर कड़ी कार्रवाई एवं सजा होनी चाहिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन से मांग करती है इस मामले में किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जानी चाहिए और त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले की गहन जांच होनी चाहिए। क्योंकि जिस तरह से महिला कर्मी ने आरोप लगाए हैं कि न केवल ठेकेदार व एक अन्य कर्मचारी ने यौन शोषण किया है, अपितु अन्य जगह भी काम करने के लिए उसको भेजा जाता था और वहां भी उसके साथ इस तरह की घटना हुई है । यह मामला बेहद गंभीर मामला है और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें