जय पीर बाबा छिंज मेला 15 जून को, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के पहलवान दिखाएंगे दमखम
जय पीर बाबा छिंज मेला 15 जून को, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के पहलवान दिखाएंगे दमखम
भरमाड़ : राजेश कतनौरिया /
ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भरमाड़ एवं भगवाल में आयोजित होने वाला प्रसिद्ध जय पीर बाबा छिंज मेला इस वर्ष भी 15 जून को बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। मेले को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है तथा आयोजन समिति द्वारा तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
आयोजन समिति के सदस्यों गुरचरण सिंह, कश्मीर सिंह, सुभाष चंद, कुलदीप सिंह और रोशन लाल ने बताया कि इस पारंपरिक छिंज मेले में पंजाब, हरियाणा तथा जम्मू-कश्मीर के नामी पहलवान भाग लेंगे और अपने दमदार दांव-पेंच का प्रदर्शन करेंगे। दंगल में क्षेत्र के स्थानीय पहलवानों के साथ-साथ बाहरी राज्यों से आने वाले पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
समिति सदस्यों ने बताया कि छिंज मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक और खेल परंपराओं का प्रतीक है, जिसे हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया जाता है। उन्होंने सभी खेल प्रेमियों और ग्रामीणों से मेले में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की।
साथ ही आयोजन समिति ने विभिन्न राज्यों के पहलवानों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर दंगल में भाग लें और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर इस ऐतिहासिक मेले की गरिमा को और बढ़ाएं। आयोजकों को उम्मीद है कि इस वर्ष भी बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचकर पारंपरिक कुश्ती मुकाबलों का आनंद लेंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें