हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट पेंशनर एसोसिएशन नूरपुर की एक बैठक आज इंदिरा प्रभा आदर्श पब्लिक स्कूल नूरपुर में संपन्न हुई
हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट पेंशनर एसोसिएशन नूरपुर की एक बैठक आज इंदिरा प्रभा आदर्श पब्लिक स्कूल नूरपुर में संपन्न हुई
नूरपुर : विनय महाजन /
हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट पेंशनर एसोसिएशन नूरपुर की एक बैठक आज शनिवार को इंदिरा प्रभा आदर्श पब्लिक स्कूल नूरपुर में संपन्न हुई l इस बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष एसएल गुप्ता ने की l बैठक में पेंशनरों को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि पेंशनर भी मांगों को लेकर हिमाचल प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति की एक बैठक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमं सुखविंदर सिंह सखू के साथ शिमला में हुई थीl बैठक में जो फैसले लिए गए थे उस पर अम्ल होना शुरू हो गया हैl उन्होंने बताया की 16 जून 2026 को धर्मशाला में प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक मे संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगेl बैठक में पेंशनरों की मांगों पर गहन चर्चा के बाद लंबित मांगों पर विचार आगामी कार्यक्रम का फैसला लिया जाएगा सरकार पेंशनरों की लंबित मांगों पर गौर करें l हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव जसवंत धीमान ने बैठक को संबोधित कहा कि सरकार से हमारा अनुरोध है कि पेंशनरो के लंबित मेडिकल बिल का भुगतान करने हेतु प्राप्त बजट का प्रावधान शीघ्र करेंl 1 जनवरी 2016 से लेकर 31 जनवरी 2022 तक के सेवानिवृत कर्मचारियों के संशोधित वित्तीय लाभ का एरियर का निपटारा चरण वृद्ध ढ़ग से करने, पेंशन को किसी भी परिस्थिति में स्थगित न करने का आश्वासन दिया था। अभी तक यह मामला अधर में लटका हुआ है l उन्होंने उन्होंने सरकार से पेंशनरों की लंबित मांगों को शीघ्र निपटाने की मांग की l इस मौके पर एसोसिएशन के पदाधिकारी आरपी शर्मा, राकेश शर्मा, अजीत मैहता, सतीश शर्मा, आरसी शर्मा, आरके गुप्ता, विनोद शर्मा, इंद्र पाल शर्मा, लक्ष्मी नारायण व चैन सिंह राकेश शर्मा कुशल पठानिया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें