मेलों और उत्सवों से सुदृढ़ होती है हमारी सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत: यादविंदर गोमा

 मेलों और उत्सवों से सुदृढ़ होती है हमारी सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत: यादविंदर गोमा

आयुष मंत्री ने हारसी में किया दो दिवसीय ‘उड़रा दा मेला ’ का समापन


विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ी किए पुरस्कृत

जयसिंहपुर, आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा क़ानून मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के परिचायक होने के साथ-साथ आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजन न केवल जन-मानस की आस्था और परंपराओं को जीवंत रखते हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर व्यापार एवं रोजगार के नए अवसरों को भी बढ़ावा देते हैं।


आयुष मंत्री शनिवार को जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हारसी में आयोजित दो दिवसीय ‘उड़रा दा मेला’ के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।


 उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक मेला प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है और वर्षों से स्थानीय जनता के अटूट सहयोग तथा अटूट विश्वास का प्रतीक बना हुआ है। उन्होंने इस बात पर विशेष प्रसन्नता व्यक्त की कि मेले के दौरान युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। 


क्षेत्र के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए यादविंदर गोमा ने कहा कि लगभग 4 करोड रुपए की लागत से हारसी (काथला) में अत्याधुनिक बस अड्डे व बस डिपो का निर्माण कार्य पूरी गति के साथ प्रगति पर है। यहां की लोगों की यह काफी लंबे समय से मांग थी जिसको पूर्ण किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और इस परियोजना के पूरा होने से स्थानीय लोगों को बेहतरीन परिवहन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।


उन्होंने यह भी कहा कि हारसी और काथला के पंचायत भवन निर्माण कार्य प्रगति पर है और जल्द निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र के लोग खेल प्रेमी है और यहां पर 40 खिलाड़ियों की क्षमता वाला बास्केटबॉल हॉस्टल के निर्माण के लिए औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई है और शीघ्र ही कैबिनेट में मंजूरी भी करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि खेल मैदान में कोटा स्टोन डालने के लिए शुरुआती तौर पर 7.5 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। साथ ही बास्केटबॉल कोर्ट के लिए ग्रीन मैट और ग्राउंड सुरक्षा दीवार लगाने का आश्वासन दिया।

साथ ही उन्होंने मेले के सफल आयोजन हेतु मेले की दोनों कमेटियों को 31-31 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

मेले के दौरान आयोजित वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, म्यूजिकल चेयर, रस्सा- कस्सी और बच्चों के लिए स्पून रेस प्रतियोगिता के विजेताओं को यादविंदर गोमा ने स्मृति चिन्ह व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जसवंत डढवाल,प्रधान प्रकाश चंद, नव निर्वाचित उप प्रधान रमेश राणा, बीडीसी मोनू वनवाल, केसर चंद कटोच, आयोजक जीवन राणा,अमित राणा सहित विभिन्न पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधि, गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर