मोदी सरकार ने हिमाचल की तकदीर बदली, प्रदेश में विकास का नया अध्याय लिखा — जे.पी. नड्डा

 मोदी सरकार ने हिमाचल की तकदीर बदली, प्रदेश में विकास का नया अध्याय लिखा — जे.पी. नड्डा

48 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाएं और 668 किलोमीटर फोरलेन निर्माण से बदलेगा हिमाचल का भविष्य


काम करने वाली और केवल वादे करने वाली सरकारों के बीच फर्क पहचानें जनता — नड्डा

शिमला : गायत्री गर्ग /

 भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने ग्राम पंचायत शोघी के अंतर्गत आयोजित भाजपा हिमाचल प्रदेश के "12 विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के" कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर कैथलीघाट से शकराल ग्राम तक 4-लेन एनएच-5 (शिमला बाइपास पैकेज-1) परियोजना के क्षेत्र में पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  नड्डा ने कहा कि आज से 12 वर्ष पूर्व किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि हिमाचल प्रदेश में इतने बड़े पुलों, सुरंगों और विश्वस्तरीय सड़कों का निर्माण होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है और विकास कार्य तीव्र गति से आगे बढ़ रहे हैं


उन्होंने कहा कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में लगभग 668 किलोमीटर फोरलेन सड़कों पर कार्य चल रहा है तथा लगभग 48 हजार करोड़ रुपये की सड़क निर्माण परियोजनाएं विभिन्न चरणों में हैं। आने वाले समय में प्रदेश के प्रत्येक जिले को आधुनिक हाईवे और फोरलेन सड़कों से जोड़ा जाएगा, जिससे विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।


  नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने का कार्य किया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जनता को काम करने वाली और केवल घोषणाएं करने वाली सरकारों के बीच स्पष्ट अंतर को पहचानना चाहिए। विकास कार्य स्वयं इस बात के प्रमाण हैं कि भाजपा सरकार जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।


उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, रेल और अन्य आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में जो परिवर्तन आज दिखाई दे रहे हैं, वे मजबूत नेतृत्व और स्पष्ट नीयत का परिणाम हैं। हिमाचल प्रदेश आने वाले वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर