केंद्र के राहत पैकज को मौज मस्ती में खर्च कर रही सुक्खू सरकार: विश्व चक्षु - Smachar

Header Ads

Breaking News

केंद्र के राहत पैकज को मौज मस्ती में खर्च कर रही सुक्खू सरकार: विश्व चक्षु

 केंद्र के राहत पैकज को मौज मस्ती में खर्च कर रही सुक्खू सरकार: विश्व चक्षु

कहा सरकार ने राजनैतिक प्रतिद्वंदिता के आधार पर फैंसले लिए


बोले वर्तमान ने लाखों युवाओं का भविष्य भी दाव पर लगा हुआ

धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश भाजपा के मीडिया सह प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र से मिल रही मदद से मुख्यमंत्री अपने को खुश करने में लगे हुए हैं, जबकि सरकार कर्मचारी, ठेके पर रखे गए कर्मचारी ओर ठेकेदार पैसों को तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों से कांग्रेस सरकार वित्तिय संकट का शोर मचा रही है, जबकि केंद्र से मिले राहत पैकज को अपनी मौज मस्ती में खर्च किया जा रहा है। उन्होंने सरकार पर यह भी आरोप लगाा कि राजनैतिक प्रतिद्वंदिता के आधार पर सुक्खू सरकार ले रही फैसले जिससे जनता में त्राहिमान मचा हुआ है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकर की राजनीति ने समाज में जहर घोलने का काम किया है, जिससे वर्तमान ने लाखों युवाओं का भविष्य भी दाव पर लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार व्यापक भ्रष्टाचार और संगठित माफियाओं को संरक्षण देने में लगी हुई है, जिसके कारण कानून-व्यवस्था चरमरा गई है।

विश्व चक्षु ने कहा कि सरकार ने तीन सालों में प्रदेश को वर्बाद करने में कोई कसर नही छोड़ी है। सुक्खू सरकार ने प्रदेश को गहरे आर्थिक संकट में धकेल दिया है, जिससे विकास ठप हो चुका है, रोजगार के अवसर खत्म हो गए हैं और महंगाई अपने चरम पर है। उन्होंने कहा सुक्खू सरकार की अराजकता भयावह स्तर पर पहुंच गई है, गिरोहवार, नशीली दवाओं का दुरुपयोग और महिलाओं पर हमले की घटनाएं बढ़ रही हैं। “बहनें और बेटियां असुरक्षित हैं, दिनदहाड़े गोलियां चलाई जा रही हैं और हिमाचल प्रदेश के युवा नशे की लत का शिकार हो रहे हैं।

उन्होंने कहा सामाजिक सुरक्षा पेंशन और विधायक निधि जैसी योजनाओं में भी देरी हो रही है, जो आम जनता के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। सुक्खू सरकार ने पिछले तीन वर्षों में जनता की अपेक्षाओं को पूरा नहीं किया है। पूर्व भाजपा सरकार के समय में खोले गए संस्थानों और योजनाओं को बंद कर दिया गया है। झूठ बोलकर कॉंग्रेस सत्ता में आई और झूठ बोलकर सरकार चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र के सहयोग से ही हिमाचल में सभी काम हो रहे हैं ।

कोई टिप्पणी नहीं