नशा छोड़ो भारत जोड़ो अभियान के तहत इंदौरा में निकली जनजागरूकता यात्रा - Smachar

Header Ads

Breaking News

नशा छोड़ो भारत जोड़ो अभियान के तहत इंदौरा में निकली जनजागरूकता यात्रा

 नशा छोड़ो भारत जोड़ो अभियान के तहत इंदौरा में निकली जनजागरूकता यात्रा


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर प्रदेश के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में नशा मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से नशा छोड़ो भारत जोड़ो अभियान के तहत युथ कांग्रेस ने आज इंदौरा में एक जनजागरूकता यात्रा निकाली गई। यह यात्रा विधायक मलेंद्र राजन की अगुवाई में वन विश्राम गृह इंदौरा से बैरियर चौक तक आयोजित की गई।यात्रा के दौरान युवाओं और आम जनता को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया तथा नशा मुक्त भारत के संकल्प को दोहराया गया। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नशे के खिलाफ जोरदार संदेश दिया।विधायक मलेंद्र राजन ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा चिट्टा व अन्य नशीले पदार्थों के विरुद्ध छेड़ा गया अभियान प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को नशे से दूर रखकर ही सशक्त और आत्मनिर्भर हिमाचल का निर्माण किया जा सकता है।उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़कर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाएं और समाज को इस सामाजिक बुराई से मुक्त करने में अपनी भूमिका निभाएं।यात्रा में प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी ज्योतिषी, प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव अखिलेश,कुणाल पठानिया,जिला कांगड़ा के प्रभारी अखिल अग्निहोत्री, युवा कांग्रेस उप प्रधान चंद्रमणि,जिला युवा कांग्रेस सुनील कुमार, जिला कांगड़ा महासचिव सुरेंद्र, फतेहपुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रवि,विजिंदर पठानिया, कुलदीप शर्मा रणजीत पठानिया,सूरज चौधरी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं