रिवालसर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की परिचय बैठक संपन्न - Smachar

Header Ads

Breaking News

रिवालसर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की परिचय बैठक संपन्न

 रिवालसर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की परिचय बैठक संपन्न

एक बूथ, पांच यूथ अभियान पर हुई विस्तृत चर्चा


 रिवालसर : अजय सूर्या /

रिवालसर मंडल के भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की परिचय बैठक मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक  इंद्र सिंह गांधी, प्रदेश भाजपा सचिव  प्रियंता शर्मा तथा रिवालसर मंडल के महामंत्री  धमेेश्वर ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार एवं आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से “एक बूथ, पांच यूथ” अभियान की शुरुआत को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों व सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी के सहयोग की अपील की। इस अवसर पर विधायक इंद्र सिंह गांधी ने मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए संगठित रहकर जनता से जुड़ने और सामूहिक प्रयासों से कार्य करने का आह्वान किया।

वहीं प्रदेश भाजपा सचिव प्रियंता शर्मा ने भी पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कड़ी मेहनत व समर्पण के साथ संगठनात्मक गतिविधियों में योगदान देने की प्रेरणा दी। बैठक में मोर्चा के पदाधिकारी एवं अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं