डडौर में आधार पब्लिक स्कूल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न, विधायक इंद्र सिंह गांधी रहे मुख्यातिथि

डडौर में आधार पब्लिक स्कूल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न, विधायक इंद्र सिंह गांधी रहे मुख्यातिथि

सुंदरनगर/बल्ह : अजय सूर्यवंशी 

बल्ह उपमंडल के डडौर स्थित आधार पब्लिक स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं जिला परिषद अध्यक्ष छोटे भाई पाल वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विधायक इंद्र सिंह गांधी ने समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति तथा समाज दोनों के विकास की मूल आधारशिला है। विद्यालय द्वारा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कार प्रदान किए जा रहे हैं, जो सराहनीय पहल है।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनकी सभी अतिथियों ने प्रशंसा की। विद्यालय प्रबंधन समिति ने मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा