डिजिटल गवर्नेंस से सेवाएं हुईं अधिक पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित: मुख्यमंत्री सुक्खू

डिजिटल गवर्नेंस से सेवाएं हुईं अधिक पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित: मुख्यमंत्री सुक्खू

(हिमाचल मीडिया। शिमला। गायत्री गर्ग) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आज नई दिल्ली में डेलॉइट द्वारा आयोजित ‘आरोहण–ग्रोथ विद इम्पैक्ट–गवर्नमेंट समिट’ में शामिल हुए, जहां उन्होंने डिजिटल तकनीक के माध्यम से शासन व्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल गवर्नेंस को सशक्त करने से सरकारी सेवाओं की दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और आम नागरिकों का सरकार पर भरोसा मजबूत हुआ है। उन्होंने बताया कि हिम परिवार पोर्टल जैसी पहल के जरिए लोगों को घर बैठे ही विभिन्न सेवाओं और सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, जिससे समय और संसाधनों की बचत के साथ पारदर्शिता भी सुनिश्चित हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार तकनीक और नवाचार को प्रशासन का अभिन्न हिस्सा बनाकर सुशासन की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, प्रधान सलाहकार नवाचार, डिजिटल टेक्नोलॉजीज एवं गवर्नेंस गोकुल बुटेल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

वर्षों बाद ममता की घर वापसी की जगी उम्मीद, ‘मिशन अपनों तक’ ने मिलाया परिवार से