गैलेक्सी स्कूल के प्रिंसिपल अनुराग शर्मा शिक्षा भूषण अवार्ड से सम्मानित
गैलेक्सी स्कूल के प्रिंसिपल अनुराग शर्मा शिक्षा भूषण अवार्ड से सम्मानित
नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /
गैलेक्सी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियां के प्रिंसिपल अनुराग शर्मा को शूलिनी यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित प्रिंसिपल कॉनक्लेव कांगड़ा में शिक्षा भूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया l यह कार्यक्रम होटल द ग्रैंड राज कांगड़ा में आयोजित किया गया l इस विशेष कार्यक्रम में प्रोफेसर दिनकर बुराथोकी रिटायर्ड डायरेक्टर हायर एजुकेशन हिमाचल प्रदेश ने मुख्यातिथि की भूमिका निभाई । शूलिनी यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में प्रिंसिपल अनुराग शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षा भूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया l इस सैमिनार का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में अनुसंधान को बढ़ावा देना और विद्यार्थियों को विज्ञान व प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था। शूलिनी यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रोफेसर पी के खोसला ने अपने संबोधन में कहा कि इनोवेशन और कड़े परिश्रम से व्यक्ति बड़ा मुकाम हासिल कर सकता है ।


कोई टिप्पणी नहीं