चुराह घाटी कल्याण संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आज संघ कार्यालय ठाकुर होम स्टे, तड़ौली में आयोजित की गई। - Smachar

Header Ads

Breaking News

चुराह घाटी कल्याण संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आज संघ कार्यालय ठाकुर होम स्टे, तड़ौली में आयोजित की गई।

चुराह घाटी कल्याण संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक संघ कार्यालय ठाकुर होम स्टे, तड़ौली में आयोजित की गई। 


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष  वेदव्यास ठाकुर ने की। औपचारिक स्वागत के उपरांत सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए तथा चुनाव क्षेत्र में हो रही गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में हाल ही में चुराह से कबड्डी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष उपलब्धि हासिल करने वाली खिलाड़ी चंपा ठाकुर को संघ ने बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही उनके सम्मान में 22 दिसंबर को सुबह 10 बजे संघ कार्यालय ताड़ोली में ही एक स्वागत कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

संघ ने चुराह क्षेत्र के प्रमुख अस्पताल, तीसा में अल्ट्रासाउंड मशीन की स्थापना पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

बैठक में संघ की महिला सदस्य श्रीमती कमला चांदला के शिमला के चमियाना अस्पताल में हुए जटिल ऑपरेशन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। उनके फेफड़ों से हृदय तक जाने वाली नस में ब्लॉकेज को सफलतापूर्वक दूर किया गया। संघ ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए सभी चिकित्सकों का धन्यवाद किया।

इसके अतिरिक्त, चंबा जिला के चुराह क्षेत्र में कशमल पौधों के अंधाधुंध उखाड़े जाने पर गहरी चिंता जताई गई। संघ ने कहा कि वन विभाग द्वारा जारी परमिट की आड़ में कुछ लालची व्यापारी पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुँचा रहे हैं। इस विषय में संघ शीघ्र ही राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT), पर्यावरण विभाग, माननीय न्यायालय तथा वन विभाग को तथ्यों सहित अवगत करवाएगा।

बैठक में यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि नकरोड से चंबा तक चलने वाली सरकारी बस सेवा लंबे समय से बंद है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संघ के सदस्यों ने संबंधित विभाग से मिलकर बस सेवा शीघ्र बहाल करवाने का निर्णय लिया।

बैठक में  वेदव्यास ठाकुर, हेम सिंह खन्ना, प्रेम ठाकुर, राजन कुमार, लोभी राम, सनी सूर्यवंशी, हेम सिंह खत्री, ओमप्रकाश, हेमराज अत्री, धर्म सिंह राणा, नीरज सिंह ठाकुर व अंकु उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं