बल्ह उपमंडल के भड़याल गांव में आदमखोर तेंदुए का कहर: एक की मौत, 6 घायल, ग्रामीणों ने मार गिराया तेंदुआ - Smachar

Header Ads

Breaking News

बल्ह उपमंडल के भड़याल गांव में आदमखोर तेंदुए का कहर: एक की मौत, 6 घायल, ग्रामीणों ने मार गिराया तेंदुआ

 बल्ह उपमंडल के भड़याल गांव में आदमखोर तेंदुए का कहर: एक की मौत, 6 घायल, ग्रामीणों ने मार गिराया तेंदुआ


 नेरचौक : अजय सूर्या /

  हिमाचल प्रदेश के बल्ह उपमंडल के भड़याल गांव में आज सुबह एक आदमखोर तेंदुए ने ग्रामीणों पर अचानक हमला कर दहशत फैला दी। इस हमले में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं सहित कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के दौरान एक छोटा बच्चा भी घायल होने की जानकारी मिली है।

घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज नेरचौक में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल पैदा हो गया। जानकारी के अनुसार, हमले के दौरान ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए तेंदुए को घेर लिया और मार गिराया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। गांव में अब भी भय का माहौल बना हुआ है, लेकिन ग्रामीणों की बहादुरी से बड़ा हादसा और बढ़ने से टल गया। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जंगलों के आसपास अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं