इन राशियों के जातक जमानती ना बनें, आज का राशिफल
इन राशियों के जातक जमानती ना बनें, आज का राशिफल
मेष :पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर घरेलू मामलों के सम्बंध में विचार विमर्श करेंगे। घर को नए शिरे से संयोजित करके आप उसे एक नया स्वरूप देंगे। आफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ चर्चा होगी। अपने काम में सरकारी सहायता प्राप्त कर सकेंगे। कार्यभार के कारण आपके चिंतित होने की संभावना है।
वृष: आज आप विदेश में बसनेवाले मित्रों या स्नेहीजनों के अच्छे समाचार पाकर आनंद अनुभव कर सकेंगे।जो लोग विदेश में जाना चाहते हैं उनके लिए अच्छा समय है। प्रवास या धार्मिक स्थान की मुलाकात का योग है। आफिस में काम की मात्रा अधिक रहेगी तथा स्वास्थ्य नरम गरम रहा करेगा।
मिथुन: अपने मिजाज को काबू में रखना पड़ेगा, जिससे कोई समस्या न खड़ी हो। बीमार व्यक्ति आज कोई नई उपचार पद्धति न अजमाएँ या आपरेशन न कराएँ। खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी अनुभव होगी, स्वास्थ्य सम्बंधी समस्याएँ खड़ी हो सकती हैं। प्रभु स्मरण से मन हल्का होगा।
कर्क: आज का दिन मनोरंजन और मौज-मस्ती में व्यतीत होगा।आप परिवारजनों या मित्रों के साथ घूमने या फिल्म देखने जाएँगे, ऐसी संभावना है। आप अच्छा भोजन ग्रहण करेंगे। सुंदर वस्त्रालंकार या नए वाहन खरीदने का योग है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में भागीदारी से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण अनुभव होगा। प्रेम के मार्ग पर आगे बढ़ रहे प्रेमीजनों को सफलता मिलेगी।
सिंह: पारिवारिक सदस्यों के साथ आपका समय आनंद और उत्साह में व्यतीत होगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेग। आपको मान- सम्मान प्राप्त होगा और उसके कारण खुशी अनुभव करेंगे आफिस में सहकर्मीगण आपकी मदद करेंगे। आपको बीमारी से राहत मिलेगी। ननिहाल से अच्छे समाचार मिलेंगे और उससे लाभ होगा। विरोधी आपसे हार मान लेंगे।
कन्या: आज आपको संतान सम्बंधी प्रश्न सताएँगे। आपको पेट सम्बंधी चिंताएँ रहा करेंगी। विद्याध्ययन के लिए समय अनुकूल नहीं है। आज आपको बौद्धिक वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए। प्रेमीजनों को प्रणय में सफलता मिलेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात आनंद से भरपूर रहेगी। आपको शेयर- सट्टा के मामले में सावधान रहना पड़ेगा।
तुला: स्त्री और माताजी से सम्बंधित चिंताएँ रहा करेंगी। प्रवास के लिए उचित समय नहीं है। इसलिए आज प्रवास का विचार बदल डालने की सलाह है। छाती में पीड़ा अनुभव होगा। गणेशजी की सलाह है कि जमीन या मिल्कियत के मामले में सावधान रहना पड़ेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में एकाग्रता नहीं रख सकेंगे।
वृश्चिक: आप काम में सफलता प्राप्त करेंगे, आर्थिक लाभ और भाग्य वृद्धि होने की संभावना है। सहोदरों के साथ पारिवारिक मामलों पर चर्चा करेंगे औऱ घरेलू योजनाएँ बना सकेंगे। शारीरिक, मानसिक स्फूर्ति और आनंद का अनुभव होगा। आध्यात्मिक विषय और गूढ़ विद्याओं में आप रुचि रखेंगे, प्रवास की भी संभावना है।
धनु: गलत पैसे खर्च नहीं करना चाहिए। मन में द्विधा रहने के कारण महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में कठिनाई होगी। निर्धारित काम में सफलता न मिलने की संभावना है। संदेश व्यवहार से आपको लाभ हो सकता है।पारिवारिक सदस्यों के साथ कोई मतभेद हुआ हो तो उसका समाधान कर लेऔर।
मकर: आफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में आनंद छाया रहेगा। आप तन-मन से स्वस्थ रहेंगे। मित्रों और स्नेहीजनों से मिलकर आनंद का अनुभव करेंगे। सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद ले सकेंगे तथा अच्छे वस्त्रालंकार पहनने का अवसर प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में संतोष और खुशी का अनुभव होगा।
कुंभ: खर्च बढ़ सकता है। तन-मन में अस्वस्थता अनुभव होगा। स्वजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आप किसी का भला करने में स्वयं किसी कठिनाई में पड़ेंगे, ऐसी संभावना है। क्रोध को अंकुश में रखना पड़ेगा। आपके अपमानित होने की भी संभावना है। आपको आज किसी का जमानती न बनने और किसी के साथ पैसे की लेन-देन ना करें।
मीन: आप समाज में उच्च स्थान प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक प्रवृत्तियों में आप भाग लेंगे। आपको मित्रों और बुजुर्गों से अच्छी मदद मिलेगी। आपका मित्र मंडल विशाल बनेगा। नौकरी या व्यवसाय में आपकी आय बढ़ेगी। आपको पत्नी और संतान की तरफ से लाभ होगा।


कोई टिप्पणी नहीं