नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत चंबा पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है - Smachar

Header Ads

Breaking News

नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत चंबा पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है

नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत चंबा पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है 


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

चंबा पुलिस के SIU दस्ते ने इस साल की सबसे बड़ी चरस की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले को लेकर जम्मू कश्मीर के एक व्यक्ति के खिलाफ ndps act के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार SIU दल वीरवार को नड्डल-खैरी लिंक रोड़ पर गश्त पर था तो शाम करीब सवा 7 बजे एक बुजुर्ग व्यक्ति बैग उठाए पैदल खैरी की तरफ जा रहा था। पुलिस दल ने शंका होने पर पूछताछ की तो वह घबरा गया। उसके बैग देख पुलिस ने उसकी तालाशी ली तो आरोपी के कब्जे से 5 kg 128 gm चरस बरामद हुई। पूछताछ करने पर आरोपी की पहचान 60 वर्षीय बिशन दास पुत्र बर्फी निवासी गांव सांधी PO टप्पर, तहसील बनी जिला कठुआ जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई। पुलिस थाना खैरी में ndps का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं