मालुंडा पंचायत (धाडू) में पर्यावरण एवं जनकल्याण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मालुंडा पंचायत (धाडू) में पर्यावरण एवं जनकल्याण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
नूरपुर : विनय महाजन /
चौवारी तहसील के अंतर्गत जिला चंबा, हिमाचल प्रदेश की मालुंडा पंचायत (धाडू) में अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन द्वारा एक जागरूकता एवं जनकल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के निदेशक एवं चेयरपर्सन ब्रजेश पाठानिया ने की।इस अवसर पर सुनील कुमार, बर्मी, विमला देवी, नजीर, अमन ठाकुर, दौलत शर्मा, विकास, पिंकी देवी, रवि पाठानिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान छात्रवृत्ति योजनाओं, औषधीय योजनाओं, फलदार पौधों के वितरण तथा प्रति व्यक्ति आय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। फाउंडेशन के चेयरमैन ब्रजेश पाठानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पात्र उम्मीदवारों को फाउंडेशन की ओर से ₹7 लाख तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जा सकती है।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय लोगों को लगभग 200 औषधीय एवं फलदार पौधे निःशुल्क वितरित किए गए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान भी चलाया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। स्थानीय लोगों ने अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की।


कोई टिप्पणी नहीं