जनवादी महिला समिति मंडी की बैठक में ‘जी राम जी बिल’ का विरोध, महिला हिंसा पर जताई कड़ी चिंता

 जनवादी महिला समिति मंडी की बैठक में ‘जी राम जी बिल’ का विरोध, महिला हिंसा पर जताई कड़ी चिंता


मंडी : अजय सूर्या /

 जनवादी महिला समिति, जिला मंडी की बैठक ताराचंद भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. वीना वैद्य ने की, जबकि संचालन जिला सचिव जयवंती ने किया। बैठक में राष्ट्रीय और राज्य स्तर के ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में डॉ. वीना वैद्य ने केन्द्र सरकार द्वारा मनरेगा एक्ट में किए गए संशोधनों और ‘विकसित भारत जी राम जी बिल’ के पारित होने पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इस बिल में बजट प्रावधान 90:10 के स्थान पर 60:40 कर दिए जाने से राज्यों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा, जिसका सीधा असर ग्रामीण रोजगार पर पड़ेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में काम के दिन कम हो सकते हैं और विशेष रूप से महिलाओं को नुकसान होगा, क्योंकि मनरेगा में अधिकतर महिलाएं कार्यरत रहती हैं। साथ ही उन्होंने एक्ट से महात्मा गांधी का नाम हटाने पर भी कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि यह निर्णय गांधीवादी सोच के प्रति सरकार की नकारात्मक सोच को दर्शाता है।

बैठक में देश व प्रदेश में बढ़ रहे महिला अत्याचार, यौन शोषण व बलात्कार की घटनाओं पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई। भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को जमानत मिलना समिति ने न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला कदम बताया। समिति ने कहा कि एक ओर सरकार ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा देती है, वहीं दूसरी ओर बलात्कार के दोषियों को राहत दी जा रही है। समिति ने सेंगर की जमानत रद्द करने की मांग की।

बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए ठोस रणनीति तैयार की गई और आने वाले समय में महिला मुद्दों, महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा व स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में जिला कोषाध्यक्ष सुनीता सहित प्रमिला, शकुंतला, ललिता, पूनम, लीला, भावना, विनय, नीरा, मीना सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश