राष्ट्रपति के अंगरक्षक से हाथ मिलाया पुतिन ने

राष्ट्रपति के अंगरक्षक से हाथ मिलाया पुतिन ने 

पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में डिनर का आयोजन किया था. वहां पहुंचते ही पुतिन ने पूरी महफिल ही लूट ली. दरअसल कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. पुतिन के इस अंदाज की चर्चा हर तरफ हो रही है. सोशल मीडिया पर उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ हो रही है.बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब पुतिन का ऐसा अंदाज दुनिया ने देखा है. मॉस्को में भी वह कई बार बहुत ही सहज तरीके से अंगरक्षकों के साथ बात करते दिखाई दे चुके हैं. लेकिन किसी दूसरे देश में जाकर वहां इस तरह की उदारता दिखाना ही पुतिन को दुनिया के दूसरे नेताओं से अलग बनाता है. अगर ये कहा जाए कि यूं ही नहीं कोई पुतिन बन जाता है,तो गलत नहीं होगा

हुआ यूं कि व्लादिमीर पुतिन जैसे ही राष्ट्रपति भवन पहुंचे, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी खुद उनकी अगवानी करने बाहर पहुंचे थे. कार से उतरते ही पुतिन ने सबसे पहले वहां मौजूद राष्ट्रपति के अंगरक्षक से हाथ मिलाया. कुछ सेकेंड तक पुतिन से अंगरक्षक से गर्मजोशी से हाथ मिलाया उसके बाद वह राष्ट्रपति से मिले. पुतिन के इस जेस्चर की चर्चा हर तरफ हो रही है.  

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

ज्वाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्जुन सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशाल आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

फतेहपुर की जनसमस्याओं को लेकर जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में निकली रोष रैली, 300 लोगों ने बुलंद की आवाज

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन

राज्य स्तरीय अट्या-पट्या चैंपियनशिप में रिवालसर स्कूल का दबदबा, सब-जूनियर वर्ग में दोनों खिताबों पर कब्जा

अमलेला स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ, विद्यार्थियों को समाज सेवा के लिए किया प्रेरित

नगरी में टीसीपी कानून के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, त्रिलोक कपूर बोले- 2027 में भाजपा सरकार बनते ही हटाएंगे कानून