पश्चिम बंगाल में TMC नेता के घर में मिला तहखाना, सोने का बेड, कुएं वाला बाथटब
पश्चिम बंगाल में TMC नेता के घर में मिला तहखाना, सोने का बेड, कुएं वाला बाथटब
बंगाल पुलिस ने हावड़ा के शिबपुर इलाके में एक बड़ी छापेमारी की है. यह छापेमारी टीएमसी के जाने-माने और विवादित नेता शमीम अहमद के घर पर की गई थी. इस छापेमारी से चौंकाने और हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि टीएमसी नेता शमीम अहमद के घर के अंदर एक अंडरग्राउंड तहखाना मिला है. इस तहखाने के अंदर घुसते ही नजारा देखने के बाद पुलिस टीम की आंखें फटी की फटी रह गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तहखाने के अंदर एक दूसरे से जुड़े हुए कई अंडरग्राउंड कमरे थे. इसके अलावा, तहखाने के अंदर कई ब्रांडेड चीजें मिलीं, जिसमें महंगा फर्नीचर, बिस्तर और टेलीविजन शामिल थे. इतना ही नहीं, पूरे तहखाने में सीसीटीवी लगा हुआ था. जिसकी मदद से पूरे घर के कैमरों की फुटेज देखी जा सकती थी. तहखाने के अंदर भी सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था. हाल ही में हावड़ा के शिबपुर चोरा बस्ती इलाके में चुनाव से जुड़ी हिंसा और बमबारी की घटनाएं हुई थीं. पुलिस इसी मामले के सिलसिले में शमीम अहमद के घर पर छापेमारी करने पहुंची थी, क्योंकि इस मामले में उन पर भी आरोप है. शमीम अहमद सेंट्रल हावड़ा में टीएमसी के एक जाने-माने स्थानीय नेता हैं. चुनाव हिंसा के मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहे हैं. उनके ठिकाने के बारे में मिली खुफिया जानकारी के आधार पर, शिबपुर पुलिस स्टेशन की एक टीम ने वार्ड 36 में स्थित शमीम अहमद के घर पर छापेमारी की.पुलिस ने बताया कि जहां घर के बाकी हिस्सों में सिर्फ रोजाना की जरूरतों की चीजें थीं. वहीं इस तहखाने में शानदार इंडीरियर, सीसीटीवी कैमरा, एक बेडरूम, एक लिविंग रूम, एक किचन और एक बाथरूम था. पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी चीजों की कीमतों का आकलन किया जाएगा. वहां एक गोल्डन रंग का बेडरूम था, जिसके बारे में बताया जा रहा है कि वो सोने का है. हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस फिलहाल इसकी जांच कर रही है. इसके अलावा, तहखाने में बाथरूम में एक कुएं नुमा एक बाथटब भी बना हुआ था.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें