लाहौल-स्पीति की बेटी इरीना ठाकुर बनीं ऑस्ट्रेलिया में डिप्टी हाई कमिश्नर

लाहौल-स्पीति की बेटी इरीना ठाकुर बनीं ऑस्ट्रेलिया में डिप्टी हाई कमिश्नर 


लाहौल-स्पीति: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति के शंशा गांव की बेटी इरीना ठाकुर ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। भारतीय विदेश सेवा (IFS) की अधिकारी इरीना ठाकुर को ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा स्थित भारतीय उच्चायोग में डिप्टी हाई कमिश्नर नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रभर में खुशी की लहर है और लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और गांव के लिए गौरव की बात है, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए भी प्रेरणादायक है

इरीना ठाकुर की मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया है कि बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उच्च प्रशासनिक सेवाओं में उनके इस योगदान से अन्य बेटियों को भी प्रेरणा मिलेगी कि वह भी कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर अपने सपनों को साकार कर सकती हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इरीना ठाकुर की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणास्रोत साबित होगी। प्रदेशवासियों ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर ढेरों शुभकामनाएँ दी हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर