चंबा में 120 साल पुराना चर्च का गेट व साथ लगती दीवार उखाड़ी,उपायुक्त से कार्रवाई की उठाई मांग

 चंबा में 120 साल पुराना चर्च का गेट व साथ लगती दीवार उखाड़ी

इसाई समुदाय के लोगों में भारी रोष उपायुक्त से जांच व कार्रवाई की उठाई मांग


चंबा: जितेन्द्र खन्ना / जिला मुख्यालय चंबा में गिरजाघर के लिए बनाए गए 120 साल पुराने गेट व साथ लगती दीवार को उखाड़ दिया है। बिना किसी पूछ-ताछ व कारण बताए, इतने पुराने गेट व दीवार को उखाड़ने पर इसाई समुदाय के लोग भड़क उठे हैं। उन्होंने सोमवार को उपायुक्त चंबा को ज्ञापन सौंप कर इसकी जांच करने के साथ ही समुदाय के लोगों से पूछ-ताछ किए बगैर गेट व दीवार को उखाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उपायुक्त को मिले इसाई समुदाय के प्रतिनिधिमंडल में शामिल मानव, सुशील,  संगीता, रविना व राजन सहित अन्य का कहना है कि चंबा में बने गिरजाघर के 120 साल पुराने गेट को चर्च के पादरी ने बिना उनसे बातचीत किए उखाड़ दिया है। साथ ही चर्च के साथ की दीवार को भी उखाड़ा गया है। यह जमीन उन्होंने किसी को लीज पर दी है, यह किराए पर दी है, इसकी समुदाय के लोगों को जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि समुदाय के लोगों ने आज तक कई बार गेट सहित गिरजाघर के रखरखाव व मरम्मत के लिए हमेशा प्रयास किए हैं। साथ ही इसके लिए सभी ने मिलकर योगदान दिया है। लेकिन अब बिना उन्हें बताए चर्च के गेट व साथ लगी दीवार को उखाड़ना अनुचित है। ऐसे में उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि इस विषय की जांच की जाए व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर