पंचायत चुनावों की सरगर्मी के बीच मंडी सीबीएसई स्कूल में हुए एसएमसी के चुनाव
पंचायत चुनावों की सरगर्मी के बीच मंडी सीबीएसई स्कूल में हुए एसएमसी के चुनाव
मंडी : अजय सूर्या /
पंचायत चुनावों की सरगर्मी के बीच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक सीबीएसई पाठशाला मंडी में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए। चुनावों की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक ठाकुर ने की। कड़े मुकाबले के बाद लेखराज ने प्रधान पद पर जीत हासिल की है। स्कूल प्रबंधन को सर्वसम्मति न बन पाने के कारण वोटिंग सिस्टम का सहारा लेना पड़ा। जिसमें अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चुनावी परिणाम एक नजर मेंकुल 155 पात्र वोटों में से वोटिंग के दौरान सभी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में पांच दावेदार मैदान में थे। मतदाताओं के रूप में कक्षा छठी से लेकर जमा दो (12वीं) तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने मतदान किया। कुल 155 पात्र वोटों के सापेक्ष हुई। इसमें एक वोट त्रुटि केा कारण कैसिंल हुआ। वोटिंग में लेखराज को सबसे अधिक 70 वोट मिले। जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष लेखराज ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि यह पद केवल एक ओहदा नहीं, बल्कि स्कूल के भविष्य के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें