जवाली में पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज, एआरओ की रिहर्सल आयोजित !

 जवाली में पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज, एआरओ की रिहर्सल आयोजित !


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

 विकास खंड जवाली में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को पलौहड़ा में एआरओ (Assistant Returning Officers) की रिहर्सल एसडीएम जवाली नरेंद्र जरियाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

इस दौरान खंड विकास अधिकारी मनोज शर्मा ने पीपीटी के माध्यम से अधिकारियों को चुनावी प्रक्रिया का विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। रिहर्सल के दौरान उन्होंने एआरओ को मतदान प्रक्रिया , मतदान केंद्रों के प्रबंधन, नामांकन, स्क्रूटनी (जांच) तथा मतगणना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की बारीक जानकारी दी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पंचायत चुनावों का पारदर्शी और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

एसडीएम जवाली नरेंद्र जरियाल ने अपने संबोधन में कहा कि पंचायती संस्थाओं के चुनाव पूर्ण पारदर्शिता के साथ करवाने के लिए प्रशासन कृतसंकल्पित है। उन्होंने बताया कि चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को बेहतर तरीके से प्रशिक्षित करने के लिए नियमित रूप से रिहर्सल करवाई जा रही है।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के 62 अधिकारी एवं चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मी उपस्थित रहे। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर