रिवालसर में सरस्वती विद्या मंदिर में आरोग्य शिविर आयोजित, छात्रों को मिली नाड़ी थेरेपी की जानकारी

 रिवालसर में सरस्वती विद्या मंदिर में आरोग्य शिविर आयोजित, छात्रों को मिली नाड़ी थेरेपी की जानकारी


रिवालसर : अजय सूर्या /

सरस्वती विद्या मंदिर रिवालसर में आरोग्य पीठ अर्ध नारियेश्वर चिकित्सा द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आरोग्य पीठ के चिकित्सक खेम चंद शर्मा ने उपस्थित विद्यार्थियों को न्यूरोथैरेपी (नाड़ी थेरेपी) के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जागरूक किया।

शिविर के दौरान उन्होंने विशेष रूप से पीठ दर्द, कमर दर्द तथा घुटनों में होने वाले दर्द के कारणों और उनके उपचार के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को सरल उपाय और दैनिक जीवन में अपनाए जाने वाले स्वास्थ्य संबंधी सुझाव भी दिए।

विद्यालय की प्रिंसिपल अनुपमा शर्मा ने इस पहल के लिए आरोग्य पीठ एवं चिकित्सक खेम चंद शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं और इससे उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का अवसर मिलता है।

शिविर के आयोजन से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में उत्साह देखा गया और सभी ने इस पहल की सराहना की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर