हिमाचल प्रदेश पुलिस जिला नूरपुर सेवाकाल की गौरवपूर्ण पूर्णता सेवानिवृत्ति समारोह

 हिमाचल प्रदेश पुलिस जिला नूरपुर सेवाकाल की गौरवपूर्ण पूर्णता सेवानिवृत्ति समारोह


नूरपुर : विनय महाजन /

पुलिस जिला नूरपुर में दो समर्पित पुलिस अधिकारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों को उनके अनुकरणीय सेवा काल के लिए प्रशंसा पत्र भेंट किए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।इस समारोह मे सम्मानित होने वाले अधिकारी1. बलवंत सिंह (HASI/HC): विभाग में 37 वर्ष, 5 महीने और 29 दिन की लंबी और सराहनीय सेवाएँ प्रदान की गईं। इस दौरान अपनी कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा से विभाग में एक विशिष्ट पहचान बनाई गई और 7 संस्तुति पत्र प्राप्त कर विभाग का मान बढ़ाया गया।उधर 2. कश्मीर सिंह (HASI/HC): विभाग में 37 वर्ष और 29 दिन का बहुमूल्य योगदान दिया गया। उत्कृष्ट कार्य और अनुशासन के लिए सेवाकाल के दौरान 8 संस्तुति पत्र प्राप्त हुए। यह समर्पण युवा पुलिस कर्मियों के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेगा।इस अवसर पर एसपी ऑफिस नूरपुर में लंच का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त हो रहे साथियों के साथ बिताए गए समय को याद किया और उनके साथ अपने अनुभव साझा किए।पुलिस जिला नूरपुर इन दोनों अधिकारियों के सुखद, स्वस्थ और समृद्ध सेवानिवृत्त जीवन की कामना करता है। विभाग की ओर से दी गई इन बहुमूल्य सेवाओं और उच्च सेवा भावना के लिए पुलिस प्रशासन सदैव ऋणी रहेगा।

भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं! यह जानकारी एक प्रेस नोट में जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर के कार्यालय से मीडिया को दी गई l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर